प्रदेश सहित बिलासपुर जिले में 73वां गणतंत्र पर्व गरिमामय माहौल में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक मनाया गया।वही प्रदेश सहित जिले के महाविद्यालयो में भी प्रोटोकाल का पालन करते हुए गणतंत्र पर्व मनाया गया, इसमें नैक द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्राप्त सी. एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में 73 वां गणतंत्र दिवस, कोविड 19 महामारी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामयी रूप से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सम्मानीय पं. संजय दुबे, अध्यक्ष शासी निकाय एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह प्रभारी प्राचार्य थे।
ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि पं. संजय दुबे जी ने उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहां कि हमारे देश के महापुरुषों ने गंभीर विचार-विमर्श के पश्चात् हमारे लिए संविधान की स्थापना की। हम आज 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहे है। आज हम संकल्प ले कि हम अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य के निर्वहन में ज्यादा तत्परता प्रस्तुत करें तभी हमारा प्रजातंत्र एवं राष्ट्र त्वरित गति से एकजुटता एवं भाईचारा की भावना से प्रगति करेगा साथी महाविद्यालय की प्रगति के साथ साथ राष्ट्र की प्रगति जुड़ी हुई है महाविद्यालय में पठन-पाठन के माध्यम से निरंतर प्रवीण में सूची में विद्यार्थी द्वारा स्थान प्राप्त को भी उल्लेख किए एवं नए-नए टेक्नोलॉजी के माध्यम से पढ़ाने की व्यवस्थाओं की उल्लेख किए।
इसके पश्चात् संगीत विभाग, बी. एड. विभाग एवं एन.एस.एस. के छात्रों ने मनमोहक राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत कर समारोह को उमंगमय बनाया।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एचएल अग्रवाल डॉक्टर डॉ विमला शर्मा डॉ इंदिरा चतुर्वेदी श्री राजकुमार पंडा एवं श्री दिव्यांशु सोनी ग्रंथालय को विशिष्ठ सेवा कार्य के लिए शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया साथ ही महाविद्यालय कर्मचारी श्री प्रमोद मिश्रा संजय पस्तौर प्रेम यादव अजय साहू राजाराम को पुष्पगुछ से सम्मानित किया।

महाविद्यालय के छात्र एवं एन. एस. एस. के स्वंयसेवक लोकेश कुमार गुप्ता पंकज कुमार को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए शासी निकाय के पूर्व अध्यक्ष स्व. पं. भागवत प्रसाद दुबे जी की स्मृति में स्वर्ण पदक प्रदान किया गया एवं एन. एस. एस. के ‘बी’ एवं ‘सी’ कैडर के छात्रो को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार दिया गया। एन.सी.सी. की कैडेट छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री संजय दुबे एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये हुए सभी छात्रों एवं एन.सी.सी. के कैडेट को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। समारोह का संचालन महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. पी. एल. चंद्राकर एवं डॉ. के. के. जैन ने किया एवं उपस्थित सभी अभ्यागतों का आभार प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में संस्था के अध्यापक एवं कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।
