दिनांक 14 से 27 फरवरी तक जिसका भव्य शुभारंभ दिनांक 15.02.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एवं आत्म निर्भर भारत के

तत्वाधान में स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन विकास आयुक्त (हाथकरघा) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नईदिल्ली एवं संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल द्वारा दिनांक 14.02.2022 से 27.02.2022 तक आयोजन तरूण पुष्कर ग्रीन गार्डन मुंगेलीनाका बिलासपुर में किया जाना है। अभी तक उत्तरप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ कुल 7 राज्यों से बुनकरों की भागीदारी की जानकारी प्राप्त हुई है। आयोजन में करीब 5 से 7 बुनकर राष्ट्रपति पुरस्कार एवं राज्यस्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित बुनकर भाग ले रहे हैं।

स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो के उद्घाटन दिनांक 15.02.2022 के अवसर पर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव आई.ए.एस. प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल (ग्रामोद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन) बुनकरों से भेंट करेंगी साथ ही श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव व्यवस्थाओं के अवलोकन हेतु बिलासपुर आना प्रस्तावित है। इस शुभारंभ अवसर पर बिलासपुर शहर के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों का आगमन संभावित है।

• सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ लोकगीत, बस्तर के कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुतियां एवं ग्वालियर घराने का कत्थक एवं भरतनाट्यम नृत्यों की प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं।

स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो दिनांक 14.02.2022 से 27.02.2022 तक प्रतिदिन ब्दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। साथ ही विभिन्न राज्यों से आये हुये बुनकरों के द्वारा उत्पादित हाथकरघा सामग्री को देखने एवं खरीददारी करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में निःशुल्क प्रकाशन का कष्ट करें।

You missed