बिलासपुर ,आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एवं आत्म निर्भर भारत के तत्वाधान में स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन विकास आयुक्त (हाथकरघा) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नईदिल्ली एवं संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल द्वारा दिनांक 14.02.2022 से 27.02.2022 तक आयोजन तरुण पुष्कर ग्रीन गार्डन मुंगेलीनाका बिलासपुर में किया जाना है। अभी तक उत्तरप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ कुल 7 राज्यों से बुनकरों की भागीदारी हो चुकी है।
स्पेशल हैण्डलूग एक्सपो के उद्घाटन दिनांक 15.02.2022 के आज भव्य शुभारंभ डॉ. संजय अलंग, आई. ए. एस. आयुक्त बिलासपुर संभाग से सम्पन्न होगा। इस गरिमामय अवसर पर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव आई.ए.एस., प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल (ग्रामोद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन ) रहेंगी इस शुभारंभ अवसर पर बिलासपुर शहर के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति संभावित है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ लोकगीत, श्री माया पंडवानी ग्रुप बिलासपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां बस्तर के कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुतियां एवं ग्वालियर घराने का कत्थक एवं भरतनाट्यम नृत्यों की प्रस्तुतियां प्रस्तावित है।
स्पेशल हैण्डलूग एक्सपो दिनांक 14.02.2022 से 27.02.2022 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।उपरोक्त जानकारी स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो प्रभारी एम. एल. शर्मा ने दी।

You missed