
देश के पूर्व सैनिकों शहीद परिवारों एवं सेवारत सैनिक परिवारों के कल्याण पुनर्वास व समस्याओं के निवारण के लिए छत्तीसगढ़ में समस्त पूर्व सैनिक संघ पंजीकृत संगठनों ने एक साथ आकर गठबंधन कर लिया है सभी पंजीकृत संगठनों ने अधिकारिक लिखित समर्थन पत्र देकर पूर्व सैनिक महासभा का समर्थन किया है ,इसमे संगठन के पदाधिकारियों ने बिलासपुर प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसमें प्रमुख रूप से पूर्व सैनिक संगठन सिपाही ,पूर्व सैनिक सेवा संघ कोरबा, भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन राजनांदगांव, पूर्व सैनिक कल्याण संगठन बस्तर संभाग ,पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद, संभागीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ भिलाई दुर्ग ,पूर्व सैनिक संगठन महासमुंद ,पूर्व सैनिक संगठन सरगुजा संभाग, पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़, पूर्व सैनिक संगठन कवर्धा कबीरधाम, पूर्व सैनिक संगठन गौरेला पेंड्रा मरवाही ने पूर्ण रूप से अपना समर्थन दिया है इसी क्रम में पूर्व सैनिक महासभा का पिछले दिनों दो दिवसीय प्रथम अधिवेशन दिनांक 10 जुलाई 2022 को जिला सैनिक कल्याण बिलासपुर के सभा गृह में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के पंजीकृत संगठनों के अधिकृत पदाधिकारी उपस्थित रहे

जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक महासभा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिनका कार्यकाल आगामी 3 वर्षों के लिए रखा गया है इसमें निर्वाचित पदाधिकारियों के रूप अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा बिलासपुर, सचिव श्री असीम धर दीवान जांजगीर, प्रवक्ता श्री पुष्पराज गिरी गोस्वामी बिलासपुर, उपाध्यक्ष श्री वी पी सी सिंह बालोद ,उपाध्यक्ष श्री ललित जोशी बस्तर, उपाध्यक्ष श्री रामकिशन श्रीवास जांजगीर-चांपा, उपाध्यक्ष श्री रोशन प्रसाद देव हरे राजनंदगांव, सचिव श्री किशोर कुमार चौहान रायगढ़ ,सचिव श्री विजय कुमार भिलाई, सचिव श्री डीके सिंह कोरबा ,सचिव श्री प्रेम सोनी बिलासपुर ,कोषाध्यक्ष ,श्री दिनेश कुमार मिश्रा रायपुर महामंत्री, श्री संतोष साहू लोरमी संयोजक ,श्री जगमोहन साहू बालोद ,संयोजक श्री अमरनाथ कोरम सरगुजा, मीडिया प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह मुंगेली, मीडिया प्रभारी श्री महावीर कौशिक बिलासपुर, मीडिया प्रभारी श्री अजय कुमार बालोद, मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण साहू राजनांदगांव ,जिला अध्यक्ष बिलासपुर श्री दत्तात्रेय यादव, जिला अध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही श्री उत्तम कुमार रजक, जिला अध्यक्ष बालोद श्री राजकुमार साहू ,जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री राम शरण राजवाड़े, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव श्री राजेश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष जांजगीर-चांपा श्री जवाहर लाल यादव, जिला अध्यक्ष रायगढ़ श्री सत्यनारायण प्रधान ,जिला अध्यक्ष मुंगेली श्री संदीप साहू ,जिला अध्यक्ष भिलाई श्री विजय कुमार, जिला अध्यक्ष दुर्ग श्री हरप्रीत सिंह, जिला अध्यक्ष कोरबा श्री बीके सिह,जिला अध्यक्ष कबीरधाम श्रीकांत ठाकुर, जिला अध्यक्ष जगदलपुर श्री केएल कोष्टा, जिला अध्यक्ष महासमुंद श्री युवराज सिंह चंद्राकर है।वही इन्होने बताया कि हर पंजीकृत पूर्व सैनिक संगठन के 3 सदस्य पूर्व सैनिक महासभा की कार्यकारिणी के लिए संगठन द्वारा नामित किए जाएंगे, पूर्व सैनिक महासभा के अन्य पदों की नियुक्ति आगामी अधिवेशन में की जावेगी पूर्व सैनिक महासभा भारत के सभी शहीद परिवारों पूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिक प्रयोग परिवारों के कल्याण सेवा एवं पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्र हित में सदैव सर्वोच्च बलिदान हेतु तत्पर है।
