बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मूख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बिलासपुर लोकसभा के तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को बेलतरा विधानसभा के  प्रबुद्धजनो, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ से विचार मंथन किया।


इस अवसर पर समाज प्रमुखो को शाल भेट कर सम्मानित किया। डॉ.रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त में भारत देश की पहचान दुनिया में हो रही है। देश की राष्ट्रीयता व सुरक्षा के प्रति अतिसंवेदनशील है। उदाहरण के तौर एयल स्ट्रायिक हो या सर्जिकल स्ट्रायिक करके साबित हो गया। पूरे विश्व को कारोनो काल ने झकझोर कर दिया था। हमारी जनसंख्या विश्व में दूसरे स्थान पर है। ऐसे विकट परिस्थती में करोड़ो रूपये का वेक्सीनेशन पूरे देश में सफलता के साथ चलाये। इसके आलावा करोड़ो रूपये की चावल मुफ्त में बाटे। डॉ.सिंह ने कहा कि श्री मोदी जी के आठ वर्ष के कार्यकाल मे विकास के अलावा उज्जैन महाकाल, वाराणासी, आयोध्या मे राममंदिर का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री कार्य क्षमता प्रभावशाली है। इसलिए विरोधी चुनाव के दौरान भाजपा बनाम अन्य राजनैतिक एक होने की बात कर रहा हैं। ऐसे विकट परिस्थितीयो में समाज के प्रबुद्धजनो, विभिन्न समाज के मुखिया, जनप्रतिनिधियो और कार्यकर्ता आप सभी से राय व विचार विमर्श कर रहा हॅॅू जिससे देश वैचारिक पहचान बन सके। इस दौरान डॉ.सिंह चुनावी मोड़ मे नजर आये लिहाजा बेलतरा विधानसभा के बुथ कार्यकर्ताओ से चर्चा की। समन्वय बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पूर्व सांसद लखन लाल साहू, प्रदेश उपाध्य़क्ष भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक रजनीश सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, विधानसभा प्रभारी प्रदीप नामदेव, विजयधर दीवान, प्रदेश अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्य़क्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष तिलकराम साहू, मंत्री अवधेश अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, शंकरदयाल शुक्ला, राजेन्द्र अग्रहरि, अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, जनकराम देवांगन, लक्ष्मी कश्यप, महामंत्री रामनिवास शास़्त्री, किशोर मंजारे, गंगा राम साहू, योगेश दुबे, जीतू साहू, प्रणव शर्मा, निखिल केशरवानी, ऋषभ चर्तुर्वेदी, अनमोला झा, पार्षद आहिल्या राकेश वर्मा, पुरूषोत्तम कमला पटेल, रूपाली गुप्ता, अंजनी संतोष दुबे, ओम पाण्डेय, ललिता मरकाम, शकुंतला काछी, भावना शुक्ला, नीलम सिंह, आरती पटेल, संगीता शुक्ला, आशिष पटेल सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन व आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष तिलकराम साहू ने किया।

You missed