बिलासपुर/जिले भर में महा शिवरात्रि का पर्व शनिवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में आज दिनभर ‘हर-हर महादेव ‘बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहें। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिरों में आज विशेष पूजन भी करवाए गए। लोगों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा और कथा श्रवण किया। दिनभर शिवालयों पर श्रद्धालुओं की जल चढ़ाने को लेकर कतार लगी रहीं। लोगों ने बड़े श्रद्धाभाव से शिवलिंग पर दूध, दही गंगा जल चढ़ाया और बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी।
अनेक शिवालयों पर शिव भक्तों ने ढोल बाजों के साथ भजन गाते हुए झांकी सजाई, वही शिव भक्त मंदिरों में पहुंचे और पूरे विधि विधान से शिवालय पर जलाभिषेक किया।क्षेत्र के कई मंदिरों में मेले का आयोजन किया गया ,सरकंडा,चाटीडीह, मल्हार,कौड़ियां, मोहभट्ठा ,रतनपुर सहित अन्य शिवालयों पर दिनभरमेले में शिव महिमा के भजन गूंजते रहें। शिव रात्रि के उपलक्ष्य में आज जगह-जगह पर लंगर-भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शिवरात्रि पर्व पर संबलपुरी (सकरी) में लगाया भंडारा
|शिवरात्रिपर्व पर शनिवार को संबलपुरी मुख्य मार्ग न्यूज नेशनल संभवित कार्यालय के पास लंगर भंडारा लगाया गया। भंडारा मोहन गोस्वामी ,रामदेव साहू सहित साथियों के द्वारा लगाया गया।
।।
