बिलासपुर/विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गर्मी के दौरान बढ़ने वाले विद्युत लोड से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहर के कई क्षेत्रों में सबस्टेशन बनाया गया है इसमें शहर के स्थानीय शांति नगर में करीब दो करोड़ रूपए की लागत से  33 केवी के नए सब स्टेशन को चार्ज कर दिया गया। वहां पांच एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। वही इस उप केन्द्र के शुरू होने से गर्मी के दौरान शान्ति नगर क्षेत्र में बढ़ने वाले विद्युत लोड से उस इलाके के उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली बंद का सामना नहीं करना पड़ेगा।विभागीय जानकारी के अनुसार नवीन उप केन्द्र से शांति नगर में 33केवी का सब स्टेशन शुरू होने के बाद नेहरू नगर सब स्टेशन से संबंधित सभी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। नए सब स्टेशन से नेहरू नगर, शांति नगर, मंगला, शुभम विहार के लगभग 5 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत सप्लाई की जाएगी। पहले उक्त इलाकों से नेहरू नगर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई होती थी। अब नए सब स्टेशन के बन जाने के बाद पुराने नेहरू नगर सब स्टेशन का भी लोड कम हो जाएगा।बताया जा रहा है

पश्चिम डिवीजन के 33केवी नेहरू नगर सब स्टेशन की लोड काफी अधिक बढ़ गया था। जिसे ध्यान रखते हुए नए उप केन्द्र की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। विगत तीन साल से शांति नगर में सब स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया था। जमीन और आबंटन के कारण मामला लटका रहा था। उसके लिए राशि जारी होने के साथ ही बिजली अधिकारियों ने गर्मी का लोड बढ़ने से पहले उन केन्द्र को शुरू करने का टारगेट रखा था। जो पूरा हो गया।

33/11 केव्ही उपकेन्द्र शान्तिनगर को शुक्रवार को विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता जी.आनंद राव की उपस्थिति में उर्जीकृत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी. के. कश्यप, नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता बी. पी. जायसवाल, कार्यपालन अभियंता सुरेश जांगडे, अमर चौधरी, एच. के. चंद्रा, श्रीमती तृप्ति जांगड़े, सहायक अभियंता पी. के. चौबे, संजीव केशकर, हितेश पडवार, श्रीमती संचारी सिंह एवंविद्युत वितरण कंपनी, परियोजना सहित विद्युत एसटीएम व मेंटेनेंस टीम उपस्थित रहे।

You missed