विष्णु देव साय बनाये गये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…अरुण व विजय होंगे उप मुख्यमंत्री, डॉ. रमन विधानसभा अध्यक्ष

रायपुर :, छत्तीसगढ़ में अगला सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो गया है। विष्णु देव साय को जिम्मेदारी दी गई है। आज रायपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी जिसमें विधायकों संग बात की गई। इसी के बाद विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगी। बैठक में आलाकमान से तय किए गए तीनों पर्यवेक्षक भी शामिल रहे। वही उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी अरुण साव और विजय शर्मा संभालेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह होंगे। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णु देव साय राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। साथ ही सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।

छत्तीसगढ़ के नए सीएम का चुनाव करने से पहले विधायक दल की रायपुर में बैठक हुई। इसमें पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम बैठक में मौजूद रहे। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और राज्य के लिए पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नवीन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान विष्णु देव साय पर मुहर लगी।

You missed