जिला सूर्यवंशी समाज (शहर) ने सावन सहेली महोत्सव के आयोजन को लेकर किया महत्वपूर्ण बैठक …

बिलासपुर / जिला सूर्यवंशी समाज ( शहर) बिलासपुर” के तत्वाधान में आज दिनांक 25/08/2024 दिन रविवार को सूर्यवंशी भवन तालापारा बिलासपुर में आवश्यक बैठक रखा गया जिसमें -सामाजिक कुछ बिंदुओ समेत पूर्व नियोजित कार्यक्रम सावन सहेली महोत्सव के आयोजन विषय पर चर्चा किया गया, बैठक में सावन सहेली महोत्सव आयोजको में से कृष्ण कुमार तामकनंद की उपस्थिति रही ,वही समाज के पदाधिकारियों में त्रिलोकी नाथ खरे अध्यक्ष,रमेश सोनी उपाध्यक्ष, शंकर सूर्यवंशी,सचिव मनोज लासरे कोषाध्यक्ष,सुनील राजगीर सह-सचिव,कलेश्वर सूर्यवंशी संगठन सचिव,सेवक राम सर्वे संरक्षक,राकेश कु. राजगीर प्रवक्ता,सुरेश खरे मीडीया प्रभारी,कमल कुमार सदस्य, आनंद,छतलाल सागर सदस्य ,शुभम रात्रे सदस्य ,
पन्ना लाल सूर्यवशी अध्यक्ष् तालापारा,रहस लाल रात्रे,कृष्ण कुमार तामक नंद सदस्य ” रहस लाल रात्रे सामाजिक कार्यकर्ता,भागवत प्रसाद ,संजय कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
