नारी शक्ति सूर्यवंशी समाज ने किया आयोजित ” सावन सहेली महोत्सव 2024 “…सशक्त महिला सशक्त समाज

बिलासपुर/ पूरे विश्व ने मान लिया है कि समाज और देश के विकास के लिए नारी शक्ति अति आवश्यक है ,इतिहास गवाह भी है जिसने भी नारी शक्ति का अपमान किया वह समाज और राष्ट्र आगे नही बढ़ पाया , वही अब महिलाएं भी समाज मे आगे आकर विविध आयामों के माध्यम निरन्तर सक्रिय भूमिका निभा रही है इसी उपक्रम में सूर्यवंशी समाज के महिलाओं के द्वारा सावन सहेली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ,समाज के महिलाओं का आपसी जुड़ाव सहित सामाजिक सद्भावना,संगठन को शक्ति , आपसी मेलजोल , एक दूसरे के भावनाओं को समझने ,संतों गुरुओं एवं महापुरुषो के इतिहास को जानने का मौका सहित समाज की महिलाओं को सशक्त करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है ,आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी समावेश किया गया है जैसे सावन सहेली प्रतियोगिता के साथ – साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद जैसे-कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़,मटका फोड़, फुगड़ी, रंगोली,मौखिक प्रश्न, केस सज़जा ,चित्र कला,एकल गीत, संयुक्त गीत, एकल नृत्य, संयुक्त नृत्य जैसे प्रतियोगिता किया जाना है वही प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कृत भी किया जायेगा ,उपरोक्त कार्यक्रम नारी शक्ति सूर्यवंशी समाज जिला बिलासपुर के द्वारा किया जा रहा है।
