कुसुम स्टील एंड पॉवर प्लांट में रात भर से जिला प्रशासन का रेस्क्यू अनवरत जारी….साइट क्लियरेंस का कार्य पूर्ण

बिलासपुर/मुंगेली जिले के ग्राम रामबोर्ड में स्थित कुसुम इस्मेल्टर्स स्टील प्लांट में कल गुरुवार को तकरीबन दोपहर 2 बजे चिमनी से लगा 200 किलो वजनी साइलो (स्टोरेज टैंक) गिरने से वहां काम कर रहे करीब 6 मजदूरों के दबने की आशंका है। वहीं एक मजदूर मनोज कुमार कश्यप पिता चिनाराम उपचार के दौरान मौत हो गई है और दो गंभीर मजदूर का सिम्स में इलाज चल रहा है।

वही रेस्क्यू टीम मलबा हटाने के काम में जुटी हुई है। इसके बाद ही मलबे में दबे मजदूरों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में पुख्ता जानकारी सामने आएगी। बताया जाता है कि साइलो के नीचे एक फीडर था, जहां मजदूर काम कर रहे थे। घटनास्थल पर बड़े अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं।साइलो के नीचे फीडर में काम कर रहे मजदूर साइलो के नीचे दब गए। इससे प्लांट में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लांट प्रशासन ने पहले तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन हंगामे और कर्मचारियों के दबाव के बाद उन्हें जाने दिया गया।
यहा जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अनवरत जारी है। एस डी आर एफ, एन डी आर एफ, की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। हैवी क्रेन के जरिए साइलो हटाने का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, जिला सी ई ओ मौके पर उपस्थित होकर घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साइलो ( कंटेनर) के सब स्ट्रक्चर हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। आवश्यक सभी मशीनरी मौके पर आ चुकी है। जल्द से जल्द रेस्क्यू का काम पूरा कर लिया जाएगा ,जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू का कार्य रात भर से अनवरत जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, जिला सीईओ मौके पर उपस्थित होकर घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साइलो ( कंटेनर) के सब स्ट्रक्चर और राखड़ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
आज शुक्रवार को 12 बजे जानकारी आ रही है कि कुसुम प्लांट में साइट क्लियरेंस का कार्य पूर्ण हो गया है। अब जल्द ही साइलो (कंटेनर) स्ट्रक्चर को खड़ा किया जाएगा। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित प्रशानिक अमला मौके पर मौजूद है।
