By,suresh khare
दुर्गे स्मृता हरसि भीतीमशेषजन्तोः, स्वस्थैः स्मृता मतिमअतीव शुभां ददासि । दारिद्रय-दुःख-भयहारिणी का त्वदन्या, सर्वोपकार करणाय सदाऽर्द्रचित्ताः ।।

Bilaspur- कश्यप भवन कुदुदंड ( बिलासपुर) में 8 जून 2025 से 18 जून तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है।यह आयोजन समस्त देवी भक्त कुदुदंड बिलासपुर के द्वारा किया जा रहा है मुख्य कार्य कर्ता श्री विश्वनाथ -कुमुद गुप्ता ने बताया कि कथा का वाचन पं. श्री युवराज़ तिवारी ,श्रीधाम वृंदावन, पथरिया वाले के द्वारा किया जा रहा है वही मुख्य अतिथि मा.अमर अग्रवाल शहर विधायक होंगे ,मंगलमय भक्ति कार्यक्रम 08.06.2025 : शोभायात्रा, वेदी पूजन 09.06.2025 : रेवती नक्षत्रा पतन, पुर्नस्थापना, मधुकैटभ 10.06.2025 : यासजन्म, हैग्रीव चरित्र 11.06.2025 परिक्षीत मोक्ष, जनमेजय, हरिशचंद्र चरित्र यज्ञ 12.06.2025 : शिव विवाह, शुभ-निशुंभ रक्त बीज वध 13.06.2025 : माँ काली चामुण्डा स्वरूप, महीषासुर वध 14.06.2025 : वृत्ताशुर चरित्र, छिन्नमस्ता अवतार 15.06.2025 : श्री गणेश कार्तिकेय सर्वपुत्र जलंधर चरित्र 16.06.2025 : मतंगी चरित्र, धुम्र विलोचन चरित्र 17.06.2025 : त्रिशक्ति वर्णन, भैरव वैष्णवी संवाद, चढ़ौत्री 18.06.2025 : हवन, सहस्त्रधारा, ब्राम्हण भोजन का आयोजन होगा,वेदी पूजन प्रातः सुबह 09बजे से एवं कथावाचन दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ किया जायेगा, आयोजन के मुख्य यजमान भरतलाल चंद्राकर -श्रीमती सरोज चंद्राकर एवं उपयजमान श्री विरेन्द्र कश्यप -श्रीमती रागिनी कश्यप है,श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के आचार्य पं,लोमश पांडेय ,परायण कर्ता पं,विकास तिवारी ,उपचार्य हेमंत महराज है ,
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण, जो देवी पुराण और देवी भागवतम के नाम से भी जाना जाता है, अठारह महापुराणों में से एक है, जो देवी भगवती को समर्पित है। यह महापुराण परम पवित्र वेद की प्रसिद्ध श्रुतियों के अर्थ से अनुमोदित है और इसमें लगभग 18,000 श्लोक हैं. इस पुराण को पढ़ना या सुनना सभी पापों से मुक्ति और सभी कामनाओं की पूर्ति होती है ,श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में समस्त वार्डवासियों को कथा श्रवण का अनुरोध किया गया है ।
