कर्मचारी समस्याओं को लेकर स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नगर निगम प्रकोष्ठ बिलासपुर  बैठक सम्पन्न…


बिलासपुर/स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नगर निगम प्रकोष्ठ बिलासपुर बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से कर्मचारी समस्याओं के संदर्भ में आयुक्त महोदय को ज्ञापन देकर निराकरण करने हैं हेतु मांग करने का निर्णय लिया गया है

बैठक में विशेष रूप से सुरेश तिवारी अखिल भारतीय महामंत्री गंगाराम साहू सुनीति धृतलहरे कार्यकारिणी सदस्य भारतीय स्वायत्तशासी  कर्मचारी महासंघ उदयराव भोसले प्रदेश संयुक्त महामंत्री किरण सिंह प्रदेश मंत्री रामेश्वरी सागर अनीता कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ‌जयप्रकाश दुबे जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ नंदकुमार कुशवाहा जिला अध्यक्ष भागचंद साहू संतोष चौहान संजय साहू मदन बंजारे उपस्थित रहे 
   बैठक में सुरेश तिवारी के द्वारा भविष्य निधि राशि आयुक्त महोदय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा भविष्य निधि राशि काटकर खाते में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया , जानकारी देते बताया  गया कि ईएसआईसी कार्ड दैनिक वेतन कर्मचारी का नहीं बनाया गया है 

नहीं बनने के कारण नगर निगम बिलासपुर का पंजीयन का नहीं होना बताया गया इस संबंध में आयुक्त महोदय से चर्चा कर पंजीयन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने  स्वच्छता दीदी को सुविधा लाभ जैसे साप्ताहिक अवकाश आकस्मिक अवकाश एवं यूनिफॉर्म जूता मास्क हैंड ग्लव्स  छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के बाद भी नहीं दिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है साथी प्लेसमेंट कर्मचारियों को कुछ जोन आयुक्तों के द्वारा स्थानांतरण दूसरे जोन में किए जाने का शिकायत भी प्राप्त हुआ है स्वच्छता दीदी का भी स्थानांतरण कर दिया जा रहा है

नियमितीकरण पदोन्नति समय पर पेंशन का भुगतान अनुकंपा नियुक्ति और अन्य सभी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाकर  निराकरण करने मांग करने निर्णय लिया गया है बैठक की अध्यक्षता नंद कुमार कश्यप के द्वारा किया गया बैठक को सुरेश तिवारी जयप्रकाश दुबे उदयराव भोसले गंगाराम साहू ज्योति रानी प्रीति निर्मलकर आदि ने संबोधित किया ।