सिख समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व …पूरे विश्व को गुरुनानक देव के बताये रास्ते मे चलना चाहिये-अनिल टाह

बिलासपुर- गुरुनानक देव का 554 वां प्रकाश पर्व सिख समाज ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। शहर मे कीर्तन, सत्संग सहित धार्मिक आयोजन हुए।वही दयालबंद स्थित श्री गुरुसिंध सभा गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब पर मत्था टेकने व अरदास करने पूरे दिन संगत पहुंचती रही। सिख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानकदेव के पर्व का  मुख्य कार्यक्रम गुरुनानक स्कूल दयालबंद में हुआ। आकर्षक फूलों और झूमर, लाइटिंग से सजावट देखते ही बन रही थी। वही गुरु के दरबार में मत्था टेकने अपने परिवार के साथ पहुंचे श्री अनिल टाह ने बताया कि गुरुनानक देव के बताये गये रास्ते मे पूरे विश्व को चलने की आवश्यकता है 

उन्होंने सभी समाज को आज के पर्व पर शुभकामना संदेश दिया, उन्होंने बताया कि आज का दिन बड़ा खास है देखा जा रहा है श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद में सुबह से विशेष दीवान सजाया गया है, यहां हजूरी रागी बलबीर सिंह, हेडग्रंथी मानसिंह चडता, लुधियाना के गुरुप्रीत सिंह, चंडीगढ़ के तवनीत सिंह मधुर कीर्तन से संगत को निहाल कर रहे हैं।
वही प्रकाश पर्व पर अरदास के लिए पहुंची संगतः गुरुनानकदेव जयंती पर सिख समाज के हजारों लोगों ने दयालबंद गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका और परिवार तथा समाज की सुख- समृद्धि व खुशहाली के लिए अरदास किया। सुबह से अपरान्ह तक बड़ी तादाद में यहां मत्था टेकने साथ-संगत पहुंचता रहा। इस अवसर समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों का बंद रखा।

और सेवा में लगे रहे, प्रकाश पर्व पर दोपहर बाद गुरु का अटूट लंगर चला। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम तक यहां गुरु। का अटूट लंगर जारी रहा। लंगर में शहर के हर विशेष्ठजनों व समाज के लोगों ने भी अपनी सेवाएं दी। वहीं अन्य समाज के साध संगत ने भी लंगर चखा।समाज के लोगों ने यहाँ अनवरत अपनी सेवा देते रहे ।

You missed