बिलासपुर -शोभा टाह फाउंडेशन के द्वारा कन्या महायज्ञ का आयोजन किया गया,पिछले दिनों बहतराई के निखिलेश्वर आश्रम में सात जोड़ों का शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा सामुहिक विवाह कराया गया। फाउंडेशन के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर युवक-युवतियों का चयन करके हिंदू रीतिरिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया, यहां सात जोड़ों के लिए अलग-अलग मंडप बनाए गए थे। जिसमें पुरोहित के वैदिक मंत्रों की अनुगूंज के साथ वर-वधु ने सात फेरे लिए। फाउंडेशन ने एक पिता की तरह सभी बेटियों को दहेज के जरूरी सामान भी दिये। मौके पर वर-वधु पक्ष के परिजन भी मौजूद थे। शोभा टाह फाउंडेशन के द्वारा निरंतर 11 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा था वही  करोना महामारी के चलते विगत दो वर्ष से यह आयोजन नही हो पा रहा था ,कार्यक्रम के संबंध में शोभा टाह फाउंडेशन के चेयरमेन अनिल टा ह ने बताया कि आज हमने 7 कन्याओं का विवाह रचाया है और हमे इस बात की खुशी है कि करोना काल के दो वर्ष बाद हम लोग एक दूसरे से जुड़ पाएं है और सार्वजनिक कार्य करने आगे आ पायें है चुकी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ है मुझे विश्वास है आज जो जोड़ें दाम्पत्य  जीवन मे बंधे है उनका जीवन सुखमय होगा, वही आनेवाले समय मे ये मेहनतकश लोग अपने जीवन को बहुत उन्नति तक ले जायेंगे , शोभा टाह फाउंडेशन कन्या महायज्ञ के आयोजन का यह12 वा वर्ष है ,वास्तव में देखा जाये तो लाखों रुपये के फिजूलखर्ची और दिखावे के आडंबर से यह विवाह सभी समाजों के लिए प्रेरणा योग्य है।
               कार्यक्रम में शोभा टाह फाउंडेशन के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और वर वधु के परिजनों सहित लोग उपस्थित रहे।

You missed