बिलासपुर। तुलसी साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई बिलासपुर के वार्षिक समारोह के लिए संस्कार भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अकादमी के संरक्षक भाषाविद व समीक्षक डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अथ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने की। इसमें में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्षिक समारोह 19 मार्च को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस समारोह में सरस्वती वंदना कार्यकारिणी सदस्या का शपथ ग्रहण साहित्यकारों का सम्मान, साहित्यिक कृतिकारी कवि एवं लेखकों के पुस्तकों का विमोचन काव्य पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में तुलसी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहन आनंद तिवारी भोपाल को विशेष रूप से आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में केवल कृष्ण पाठक, कवि संगम त्रिपाठी, डॉ. अरूण कुमार यदु राजेन्द्र कुमार पाण्डेय अकादमी के प्रांतीय व बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र दुबे, सनत तिवारी, डॉ. बजरंग बली शर्मा, अंकुर विनोद शुक्ल डॉ. प्रदीप कुमार कुमार संतोष शर्मा, महेंद्र दुबे,राकेश कुमार पांडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
