Cgnewsnational,बिलासपुर Published by: suresh khare Updated , 12 May 2023 10:05 PM

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ में ईडी ने शराब बिक्री में इस सरकार द्वारा लगभग 2000 करोड़ की कमीशन खोरी कर घोटाला किए जाने का खुलासा किया है। इस घोटाले के विरोध में जोगी मोर्चा शहर अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया गया।आज बिलासपुर के स्थानीय नेहरू चौक  में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया।इस संबंध में जोगी मोर्चा शहर अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला – भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान रचा है वहीं छत्तीसगढ़ की लाखों माता बहनों के साथ भूपेश सरकार ने दिया धोखा किया है ऐसी में मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री को तत्काल स्तीफा  दे देना चाहिए, हम जोगी कांग्रेस मांग करते हैं।पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशंभर गुलहरे, शक्ति बघेल,  दिलदार् सिंह, बी पी जायसवाल, विश्राम सूर्यवंशी, व्हाब अली एवं जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed