बीएनआई मेला का साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में हुआ भव्य शुभारंभ…शहर के समाज सेवियों का किया गया सम्मान

बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बीएनआई व्यापार उद्योग मेला का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मेले में बतौर मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर बीएनआई मेला का उद्घाटन किया, इन्होंने आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनाएं दी। इन्होंने अपने उदबोधन में कहा छत्तीसगढ़ में खेती के अलावा दूसरा क्षेत्र व्यवसाय है। जिसके माध्यम से लोगों को रोजगार मिलता है। सरकार खेती एवं उद्योग व्यवसाय को प्रोत्साहन देकर राज्य की उन्नति में निरन्तर प्रयासरत रही है। बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला ने बीएनआई मेला के सदस्यों की मेहनत की प्रशंसा किया।

बीएनआई मेला का शुभारंभ में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया वही बच्चों ने विभिन्न शानदार प्रस्तुति के द्वारा कार्यक्रम को विशेष बना दिया।300 स्टॉल्स से सुज्जित इस मेले में ऑटोमोबाईल्स जोन, इलेक्ट्रीक बाईक, स्कूल एवं कोचिंग, फुड जोन एवं मनोरंजन हेतु अनेक स्टॉल्स व झूले लगे हैं।मंच पर व्यापार मेला का संरक्षण मण्डल के प्रकाश ग्वालानी, तवीन्दर पाल सिंह अरोरो, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के प्रवीण अग्रवाल, प्रवीण झा, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, संजय मित्तल, कमल सोनी, लालचंद लालवानी आदि उपस्थित रहे। समाज सेवा एवं शहर विकास में विशिष्ट योगदान के लिए बीएनआई के गिर्व्हस गेन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें संजय अग्रवाल, डॉ. देवेन्दर सिंग, अरविंद दीक्षित, डॉ. आर्य शर्मा, डॉ. होतचंदानी, संतराम जेठमलानी, माधव मजूमदार, प्रकाश ग्वालानी, नरेश सुल्तानिया, डॉ. तेजपाल सिंह अरोरा, एस.पी. चतुवेर्दी, धर्मेन्द्र अरोरा, वरिष्ठ पत्रकार – राजेश दुआ, रूद्र अवस्थी, समाज सेवा हेतु सपना सराफ, वरिष्ठ अधिवक्ता- हरिभगत अग्रवाल, नानगराम खटूजा, जितेन्द्र गांधी, मदन मोहन अग्रवाल, नानक अंकल व्यापार विहार, सुधीर गुप्ता (बसंत साड़ी) संजय कुमार, बी.एन. मिश्रा, डॉ. बी.एस. चावला, श्रीमत विद्या गोवर्धन, लालचंद लालवानी, डॉ. मन्तोष अलकाना (कुष्ठ रोगियों की सेवा), दीपशीखा शुक्ला, सुधीर गुप्ता (पूर्व इंजि. नगर निगम) संजय दुबे अध्यक्ष सी.एम.डी. कॉलेजप्रवीण अग्रवाल (ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल), राजू सुल्तानिया, डॉ. टेकचंदानी, फिल ग्रुप के प्रवीण झा, पुरूषोत्तम अग्रवाल, शोभा त्रिपाठी, डॉ. मनोज चौकसे को चिकित्सा, समाजसेवा, प्रशासनिक, व्यवसायिक एवं पत्रकारिता में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
