श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं वार्षिक श्राद्ध …बहतराई साहू परिवार का आयोजन

बिलासपुर/ ऊँनमो भगवते वासुदेवाय नमः सच्चिदानंद रुपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे ! तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नमः।।

बहतराई निवासी स्व.श्रीमती केजा बाई साहू एवं स्व. हरवंश (लाला) साहू के वार्षिक श्राद्ध पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं वार्षिक श्राद्ध का आयोजन किया जा रहा है आयोजन कर्ता प्रधान पाठक सेवा निवृत मोहित राम साहू ने बताया कि कथा का वाचन पं. श्री नरेश कुमार तिवारी लाखासार, वाले
के. द्वारा किया जा रहा है

जो कि शनिवार से कलश यात्रा, वेदी पूजन, षध्यायी एवं कथा , धवचरित्र, वाराह अवतार,जड़भरत कथा एवं प्रहलाद की भक्ति वामन अवतार, श्रीराम, श्री कृष्ण अवतार,बाल लीला, रुखमणी विवाह जरासंध वघ एवं सुदामा चरित्र के पश्चात आज शुक्रवार 29.11.2024 को श्री परीक्षित मोक्ष कथा विश्राम चढ़ोत्री एवं शनिवार 30.11.2024 को गीतापाठ, तुलसी वर्षा, हवन, सहस्त्रधारा, चिकट आरती व रविवार 01.12.2024 वार्षिक श्राद्ध, ब्राम्हण भोज, कुटुम्ब भोज, एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा ,वही आयोजन के मुख्य यजमानः- श्रीमती रुखमणी-मनीष साहू है।
